Current job

सोमवार, 29 अगस्त 2022

सुनीता गुलाटी को मिलेगा नेशनल अवार्ड

 शिक्षा का राष्ट्रपति अवार्ड इस बार बीकानेर की सुनीता गुलाटी और उदयपुर के दुर्गाराम मुवाल को दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इनके नाम घोषित किए है। इनमें सुनीता गुलाटी बीकानेर के सरकारी मूक बधिर विद्यालय में स्पेशल टीचर है जबकि बाल श्रम से चार सौ बच्चों को मुक्त कराने वाले दुर्गाराम मुवाल उदयपुर के सरकारी स्कूल में टीचर है।

सुनीता गुलाटी को मूक बधिर बच्चों के साथ काम करने पर ये अवार्ड मिला है। - Dainik Bhaskar
सुनीता गुलाटी को मूक बधिर बच्चों के साथ काम करने पर ये अवार्ड मिला है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 46 टीचर्स की लिस्ट जारी की है, जिनको इस बार का राष्ट्रपति अवार्ड मिलना है। इस सूची में बीकानेर के राजकीय सीनियर सैकंडरी बधिर विद्यालय की सुनीता गुलाटी और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रज्ञापाड़ा के दुर्गाराम मुवाल काे शामिल किया है।

मूक बधिर बच्चों को समर्पित सुनीता

बीकानेर के राजकीय मूक बधिर विद्यालय की टीचर सुनीता गुलाटी ने वर्ष 2017 में सामान्य टीचर के रूप में इस स्कूल में ज्वाइन किया था। फिर बच्चों के साथ रहते हुए स्पेशल टीचर के रूप में ट्रेनिंग ली और अब रिहेबिलेशन कौंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन करवाया है। सुनीता गुलाटी ने गूंगे व बहरे बच्चों को इतनी शिद्दत से तैयार किया कि नेशनल लेवल के साइंस कॉम्पिटिशन में तीन अवार्ड जीते। यहां तक कि सामान्य स्टूडेंट्स को हराकर भी इन विशेष बच्चों ने अवार्ड जीते। इंस्पायर अवार्ड में भी उनके स्टूडेंट्स आगे हैं।

चार सौ बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया

उदयपुर के दुर्गाराम गुलाटी को उनके अनूठे काम के लिए नेशनल टीचर अवार्ड मिल रहा है। उन्होंने करीब चार सौ स्टूडेंट्स को स्कूल से जोड़ने का काम किया। ये बच्चे बाल श्रम का काम करते थे। इसके लिए कई बार दुर्गाराम को जान से मारने की धमकी मिली। यहां तक कि जिन बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराकर स्कूल तक पहुंचाया, उनके अभिभावक भी दुर्गाराम से लड़ते रहे। इसके बाद भी उन्होंने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का अनूठा काम किया।

BPSC 67TH PRE EXAM DATE

Bpsc 67th प्री एग्जाम नवंबर में होगा क्योंकि बीपीएससी आयोग ने सूचित कर दिया है कि 67 th bpsc मे 6 लाख से अधिक आवेदक है,जिसके कारण परीक्षा को पारदर्शिता के साथ लेना कठिन कार्य है,,इसे कदाचार मुक्त बनाए रखने के लिए  एग्जाम 2 शिफ्ट में लेना होगा ।अभी तक इस महीने यानी अगस्त में ही 20 और 21 अगस्त को दो शिफ्ट में लेने के लिए डेट प्रकाशित हुआ था और एग्जाम पैटर्न में चेंजिंग किया गया था ,,वो चेंज इस प्रकार थे,की एग्जाम में नॉर्मलाइजेशन किया जायेगा जिसके कारण इस पैटर्न का विरोध किया गया और आयोग ने इसे निरस्त कर आगे डेट बढ़ा दिया और विचार अधीन है की एग्जाम नवंबर में हो 

शुक्रवार, 1 मई 2020

G–20 की बैठक ,,30 मई

G–20 की बैठक

30 मई 2020 को नई दिल्ली में G–20 बैठक हुई ,जिसमे भारत की ओर से सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने भाग लिया।इस बैठक में भारत समेत G–20 20 के अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।

इस बैठक में निम्न मुद्दों पर चर्चा की गई जो निम्न प्रकार है:- (1) डिजिटल तकनीक का वैश्विक स्तर पर अनुप्रयोग।
(2) डिजिटल टास्क फोर्स पर बातचीत
(3) kovid-19 महामारी पर चर्चा 
(4) kovid-19 के महामारी के बीच वैश्विक आर्थिक की गिरती स्थिति और                  अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उपाय पर चर्चा की गई।

G-20 स्थापना –26 sep 1999
फाउंडर -ग्रुप ऑफ सेवन

RBI ने ट्वीटर पर followers के मामले में federal reserve bank को पीछे छोड़ा

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने ट्विटर फॉलोवर्स के मामले में फ़ेडरल रिज़र्व बैंक को पीछे छोड़ा।अभी हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने ट्विटर फॉलोवर्स के मामले में फ़ेडरल रिज़र्व बैंक ,urapean सेंट्रल बैंक को ट्विटर फॉलोवर्स में पीछे छोड़ दिया।

इसप्रकार RBI द्वारा बताया गया है कि  RBI कर पास अब कुल ट्विटर फॉलोवर्स 7.45 लाख फॉलोवर्स है ,,जबकि फ़ेडरल रिज़र्व बैंक के पास ट्विटर फॉलोवर्स 6.17 लाख ट्विटर फॉलोवर्स है 

गुरुवार, 30 अप्रैल 2020

Moody's Investors service report on India's economic growth rate estimate

Moody's report on india's economic growth rate estimate

Moody's ने भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान 2020 के लिए घटा दिया है। रिपोर्ट में भारत की आर्थिक विकास दर अनुमान 0.2 फीसदी की कमी का अनुमान लगाया गया है।



Moody's बारे में विशेष जानकारी – स्थापना– 1909 ,
                                         Founder– john moody

सुनीता गुलाटी को मिलेगा नेशनल अवार्ड

  शिक्षा का राष्ट्रपति अवार्ड इस बार बीकानेर की सुनीता गुलाटी और उदयपुर के दुर्गाराम मुवाल को दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इनके ना...